मात्र दस मिनिट में उड़ी मोदीजी के स्वेदेशी अपनाओ अपील की धज्जिया, जाने कैसे
पिछले कई दिनों से मोदी के स्वदेशी अपनाओ की अपील के बाद सोशल मीडिया पर स्वदेशी अपनाओ कैंपेन चल रहा हैं. चीनी सामान का बहिष्कार करो जैसे पोस्टर छपने लगे. व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक सब स्वदेशी-स्वदेशी की रट लगाने लगी लेकिन भारत में कथनी और करनी में कितना फर्क है इसे ऐसे समझा जा सकता है, कि चीनी कंपनी रियलमी ने आज फ्लिपकार्ट पर 32 और 43 इंच के स्मार्ट टीवी की ऑनलाइन सेल की. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ दस मिनट में कंपनी ने 15 हजार टीवी बेच लिए जो टीवी की कैटेगिरी में सेल का अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. 32 इंच टीवी की कीमत थी 12,999 और 43 इंच टीवी की कीमत थी 21,999 रूपये.
रियलमी कंपनी की सेल को देखते हुए स्वदेशी अपनाओ जैसे नारे हवा हवाई ही नजर आने लगी हैं. सस्ते के चक्कर में कैसे भारत में चीनी उत्पाद बिकते हैं।
Comments
Post a Comment