बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई के बांद्रा के घर में सुशांत ने अपनी जान दी। सुंशांत सिंह के सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है। सुशांत के नौकर ने इसकी जानकारी दी।

सुशांत ने सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2009 में जी टीवी पर आने वाले फेमस टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। साल 2011 तक सुशांत ने इस सीरियल में काम किया। सुशांत ने साल 2013 में बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काइ पो चे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राब्ता’ और केदारनाथ जैसी फिल्में की है।


Comments

Popular posts from this blog

Unique Ways Birthdays Are Celebrated in India

Karbonn A1+