जाने अनलॉक-2 में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

भारत सरकार द्वारा जारी नए गाइडलाइन के अनुसा 31 जुलाई तक रहेगा। 

जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

-  स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे
- ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति जारी रहेगी, इसे प्रोत्साहन भी दिया जाएगा
- गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति के अलावा यात्री अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा नहीं कर सकेंगे
- मेट्रो रेल अभी नहीं चलेगी
- इसके अलावा सिनेमा हॉल, जिम , स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान बंद रहेंगे
- सामाजिक/ राजनीतिक / खेल / मनोरंजन / शैक्षणिक / सांस्कृतिक / धार्मिक कार्य और अन्य बड़े कार्यक्रम अभी नहीं हो सकेंगे
- कंटेनमेंट जोन के बाहर केंद्र और राज्य के प्रशिक्षण संस्थानों को 15 जुलाई से कार्य करने की अनुमति दी गई है।
- रात का कर्फ्यू जारी रहेगा, लेकिन आवश्यक गतिविधियों के लिए छूट रहेगी
- अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए होगा
-सभी घरेलू उड़ानें और पैसेंजर ट्रेनों को पहले से ही सीमित तरीके से अनुमति दी गई है, इसलिए उनके संचालन को और अधिक रूप से विस्तार दिया जाएगा।

- कंटेनमेंट जोन से बाहर लगभग सभी गतिविधियों की इजाजत दी गई है, लेकिन स्कूलों के संचालन, कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय यात्रा समेत अन्य पर पाबंदी जारी रहेगी

Comments

Popular posts from this blog

Unique Ways Birthdays Are Celebrated in India

Karbonn A1+