आईपीओ (IPO) क्या है,
आईपीओ क्या है: What is IPO? आईपीओ (IPO) का मतलब प्रारंभिक पब्लिक पेशकश इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग है। लेकिन इसका क्या तात्पर्य है? प्रत्येक शब्द का पूर्ण रूप से एक विशिष्ट अर्थ है | इनिशियल का तात्पर्य शुरुआत से है। पब्लिक का मतलब विशेष रूप से आम जनता के लिए है ,आप, मैं, या कोई भी। ऑफरिंग का मतलब कुछ देना से है, या दिया जाने से है। चूंकि हम शेयर बाजार के बारे में बात कर रहे हैं, यह निश्चित रूप से से वित्त संबंधित है| जब किसी कंपनी को वित्त की आवश्यकता होती है तो कम्पनी के पास दो स्त्रोत होते है या तो वो जनता से धन एकत्रित करे या फिर वो बैंक से लोन ले. तो जब जब कोई कंपनी इक्विटी में जनता से धनराशी एकत्रित करना चाहती हैं तो उस समय वह शेयर मार्केट में लिस्टेड होकर अपने जनरल शेयर को पब्लिक के सामने पहली बार इश्यु करती है, इसी प्रक्रिया को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कहते है। आसन भाषा में IPO को पब्लिक इश्यु भी कहा जाता है. आईपीओ मिनिमम 3 दिन ओर अधिकतम 10 दिनों तक खुला रहता है | इस अवधि के बीच निवेशक आईपीओ खरीद सकता है | आईपीओ में SEBI की भूमिका ...