Posts

Showing posts from June, 2020

जाने कुछ अजीबो गरीब तस्वीरो के नाम

Image
हम सब जानते हैं दुनिया गोल है। और अगर हम इस दुनिया के भ्रमण पर निकले तो हमारे सामने कई अजीबोगरीब वस्तुएं आती है जो या हमारे लिए नई होती है या हम उन्हें नहीं जानते। तो आइए रूबरू होते हैं। ऐसी ही कुछ वस्तुओं से जो सामान्य से अनोखी हैं।  1.Megalodon Tooth ये अजीब सी दिखने वाली लकड़ी  Megalodon Tooth है।   2. Victorian Mourning Ring ये है उन्नीवीं सदी के Victorian mourning ring from the late 19th century was made from the deceased person’s glass eye.  3. रॉकेट लॉच का नजारा आसमान में दिखाई देती हुई ये रोशनी रॉकेट लॉन्च का नजारा है। 4. ये हैं Black Bobcat 5. ये है Yek trak बर्फीली पहाड़ियों की फिसलन से बचने के लिए जूतों में इसे पहना जाता है 6. ये हैं  Pepper Spray And Paint Ball gun 7.  ये है The   Black Drum Fish Fossils 8.   ये है   Squid eggs 9. ऐसी होती हैं Mineral Mine 10. इसे रेन चैन कहते हैं

भारत सरकार का बड़ा कदम भारत ने 59 चीनी एप को किया बेन

भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 59 चाइनीज चीनी मोबाइल एप्स को बैन कर दिया है। भारत सरकार ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इन 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर पाबंदी लगाई है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें कहा गया है कि एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध ये चीनी ऐप्स बिना यूजर्स की जानकारी के उनका डेटा चुराते और मिसयूज करते हैं. पॉपुलर चीनी ऐप्स को भारत में बैन करना चीन के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई है.  ये है बेन एप की लिस्ट 1. TikTok 2. Shareit 3. Kwai 4. UC Browser 5. Baidu map 6. Shein 7. Clash of Kings 8. DU battery saver 9. Helo 10. Likee 11. YouCam makeup 12. Mi Community 13. CM Browers 14. Virus Cleaner 15. APUS Browser 16. ROMWE 17. Club Factory 18. Newsdog 19. Beutry Plus 20. WeChat 21. UC News 22. QQ Mail 23. Weibo 24. Xender 25. QQ Music 26. QQ Newsfeed 27. Bigo Live 28. SelfieCity 29. Mail Master 30. Parallel Space 31. Mi Video Cal...

जाने अनलॉक-2 में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

भारत सरकार द्वारा जारी नए गाइडलाइन के अनुसा   31 जुलाई तक रहेगा।  जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा -  स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे - ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति जारी रहेगी, इसे प्रोत्साहन भी दिया जाएगा - गृह मंत्रालय की ओर से अनुमति के अलावा यात्री अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा नहीं कर सकेंगे - मेट्रो रेल अभी नहीं चलेगी - इसके अलावा सिनेमा हॉल, जिम , स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान बंद रहेंगे - सामाजिक/ राजनीतिक / खेल / मनोरंजन / शैक्षणिक / सांस्कृतिक / धार्मिक कार्य और अन्य बड़े कार्यक्रम अभी नहीं हो सकेंगे - कंटेनमेंट जोन के बाहर केंद्र और राज्य के प्रशिक्षण संस्थानों को 15 जुलाई से कार्य करने की अनुमति दी गई है। - रात का कर्फ्यू जारी रहेगा, लेकिन आवश्यक गतिविधियों के लिए छूट रहेगी - अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए होगा -सभी घरेलू उड़ानें और पैसेंजर ट्रेनों को पहले से ही सीमित तरीके से अनुमति दी गई है, इसलिए उनके संचालन को और अधिक रूप से विस्तार दिया जाएगा। - कंटेनमेंट जोन से बा...

केबिनेट की बैठक का अहम फैसला 1540 सहकारी बैंक अब होगी रिजर्व बैंक की निगरानी में

बुधवार को हुई  कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया बैंकिंग सेक्टर को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी की अध्यक्षता कैबिनेट ने अध्यादेश पर मुहर लगाते हुए सभी सहकारी बैंकों को रिजर्व बैंक के दायरे में ला दिया है। इससे लोगों को बचत की गारंटी मिलेगी। जावड़ेकर ने कहा कि देश में 1482 अर्बन कोऑपेटिव बैंक और हैं 85 मल्टी स्टेक सहकारी बैंक हैं, इनको लेकर आज अध्यादेश लाया गया है कि ये सभी बैंक रिजर्व बैंक के सुपरविजन में कार्य करेंगे। सभी बैंकिंग नियम इन सहकारी बैंकों पर लागू होगा। इसका फायदा होगा कि जमाकर्ता को भरोसा मिलेगा कि हमारा पैसा सुरक्षित है। 8 करोड़ 60 लाख खाताधारक की संख्या हैं इन 1540 सहकारी बैंकों में। 4 लाख करोड़ 84 लाख रुपए जमा हैं। इस सबकी सुरक्षा होगी। रिस्ट्रक्चरिंग के समय लोगों को डर लगता है, जो हमने कुछ मामलों में देखा। अब यह नहीं होगा। मुद्रा लोन योजना के तहत शिशु मुद्रा लोन लेने वाले 9 करोड़ 37 लाख लोगों को ब्याज में दो फीसदी की छूट मिलेगी। ठेले और रेहड़ी पटरी वाले या छोटे दुकानदारों मुद्रा योजना से पहले सा...

सौरव गांगुली के परिवार में कोरोना का कहर

Image
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली के परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सौरभ गांगुली के बड़े भाई और क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के सचिव स्नेहाशीष गांगुली कोरोना से संक्रमित मिले है, और उनके भाई की पत्नी एवं उनके सास ससुर भी कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं

इतने लंबे टाइम तक रहेगा सूर्य ग्रहण

 इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को होगा। इसका सूतक बारह घंटे पहले यानि 20 जून की रात से ही लागू हो जाएगा। ग्रहण के समय सूर्य चमकते कंगन के समान चमकता दिखाई देगा, इसलिए इसे कंकणाकृति ग्रहण कहा गया है। भारत में इस साल का दृश्य एक मात्र ग्रहण का पूरा विवरण दिया जा रहा है । यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण 21 जून 2020 को सम्पूर्ण भारत में खण्डग्रास के रूप में दिखाई देगा ।यह ग्रहण मृगशिरा एवं आद्रा नक्षत्र में मिथुन राशि मंडल पर घटित होगा। इस ग्रहण की कंकणा कृति केवल उत्तरी राजस्थान, उत्तरी हरियाणा , उत्तराखंड राज्य के उत्तरी भागों से गुजरेगी । कंकण वाले क्षेत्रों में इस ग्रहण का परम ग्रास 99.4 त्न व शेष भारत में 90 के आसपास व मध्य भारत में इसका परम ग्रास 70 से 90 व दक्षिण के भागों में 30 से 70 प्रतिशत तक पाया जाएगा । भारत के अतिरिक्त पूर्वी दक्षिणी यूरोप , ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्रों , न्यू गियाना, फिजी, अधिकतर अफ्रीका , प्रशांत व हिन्द महासागर, मध्य पूर्वी एशिया अफगानिस्तान , पाकिस्तान , मध्य व दक्षिणी चीन, बर्मा, फिलीपींस में दिखाई देगा । भूलोक में इस कंकण ग्रहण का समय इस प्रकार होगा ।...

LAC की चीन भारत की झड़प में अनुमानित 20सैनिक शहीद

LAC की झड़प में भारत के PP14  में अनुमानित 20 सैनिक शहीद होने की पुष्टि हो रही है। चीनी सैनिकों के साथ  गैलवान घाटी में डी-एस्केलेशन के बीच कल रात दोनों ही पक्षों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. चीन के हमले में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए. बता दें कि भारत और चीन सीमा जहां पिछले 4 दशकों से हिंसा नहीं देखने को मिली वहां माहौल सोमवार रात अचानक बदल गया। चीन ने लद्धाख सीमा पर हमला किया और हमले में  एक अधिकारी और दो सेेंनिक हुए शहीद । 1975 के बाद यह पहली बार है जब भारत-चीन सीमा पर किसी सैनिक की शहादत हुई है। भारत और चीन की सेनाओं ने सीमा पर गतिरोध के शांतिपूर्ण समाधान के अपने संकल्प को दिखाया पूर्वी लद्दाख के कुछ गश्त बिंदुओं से 'सांकेतिक वापसी' के तौर पर अपने सैनिकों को वापस बुलाया है. वहीं, इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बुधवार को एक और दौर की मेजर जनरल स्तर की वार्ता करने वाले हैं.

लो आ गया एक ऐसा हैंड फैन जिसमें कूलर की तरह पानी सकते है

Image
पॉप्युलर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शाओमी ने एक कमाल का हैंड फैन (Hand Fan) लॉन्च किया है। यह एक पोर्टेबल पंखा है जिसका साइज काफी छोटा और वजन में काफी हल्का है। शाओमी की Youpin वेबसाइट पर उपलब्ध इस पंखे की कीमत 69 युआन (करीब 740 रुपये) है। पंखे का नाम है "DOCO Ultrasonic Dry Misting Fan"I इस हैंड की खासियत ये है की इसमें कूलर की पानी भर सकते हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या

Image
मुंबई।  बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। मुंबई के बांद्रा के घर में सुशांत ने अपनी जान दी। सुंशांत सिंह के सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है। सुशांत के नौकर ने इसकी जानकारी दी। सुशांत ने सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2009 में जी टीवी पर आने वाले फेमस टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। साल 2011 तक सुशांत ने इस सीरियल में काम किया। सुशांत ने साल 2013 में बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म ‘काइ पो चे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राब्ता’ और केदारनाथ जैसी फिल्में की है।

लॉकडाउन में फसे है कहीं, नहीं मिल रही ट्रेन में सीट, ले कुछ राहत की सांस और देखें रेलवे द्वारा जारी की 144 ट्रेनों की लिस्ट

 लॉकडाउन (Lockdown) के कारण दूसरे शहर में फंसे है और अब अपने घर जाना चाहते हैं या फिर किसी काम के लिए दूसरे शहर जाना हैं लेकिन ट्रेन में सीट खाली न होने से परेशान हैं तो अब आपकी परेशानी थोड़ी कम हो सकती है. भारतीय रेलवे ने ऐसी 144 ट्रेनो की लिस्ट जारी की है जिसमें बहुत ज्यादा सीटें खाली है और जिनके टिकट आसानी से मिल सकती हैं. भारतीय रेलवे 1 जून से लगातार 200 से अधिक ट्रेनों का परिचालन कर रही है. अब यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने ऐसी 144 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है जिससे यात्री आसानी से टिकट बुकिंग करा सकें. कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण 25 मार्च से अपनी सेवाएं बंद रखीं थी लेकिन अब एक बार फिर से इंडियन रेलवे केटरिंग  रेल सेवाएं शुरू हो गई हैं.  रेलवे की ओर से जारी की गई लिस्ट में जिन ट्रेनों में सीटें खाली हैं, वो कुछ इस प्रकार है। https://mobile.twitter.com/RailMinIndia/status/1270659321630605312

किस बड़े नेता की रिपोर्ट आयी नेगेटिव जानने के पूरा पढ़े

केजरीवाल बोले- मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया दुनियाभर में अब भी कोरोना वायरस के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 6 दिनों से देश(भारत) में कोरोना के रोजाना 9 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हमारा रिकवरी रेट काफी बढ़िया है। देश में अबतक कोरोना के 2,66,598 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,29,214 लोग ठीक भी हो चुके हैं, वहीं अब तक कोरोना ने देश में 7,466 लोगों की जान ली है।

कब होता है पीपल के वृक्ष में दरिद्रता का वास

रविवार को छोड़ कर बाकी दिन पीपल पर जल अर्पण करना शुभ होता है । रविवार को पीपल में दरिद्रता का वास होता है इसलिए उस दिन पीपल पूजने से घर मे दरिद्रता आ जाती हैं । एक बात और पीपल पर सूर्योदय से पहले कभी भी जल नही चढ़ाना चाहिए । उस समय भी दरिद्रता का निवास पीपल पर होता है । पीपल पर हमेशा सूर्योदय के बाद में ही जल चढ़ाना चाहिए । शास्त्रो में इस विषय पर एक लघुकथा प्रचलित है । जो इस प्रकार है-- रविवार को पीपल की पूजा नहीं की जाती क्योंकि जब विष्णु भगवान ने माता लक्ष्मी से विवाह करना चाहा तो लक्ष्मी माता ने मना कर दिया था क्योंकि उनकी बहन दरिद्रा का विवाह नहीं हुआ था। दरिद्रा के विवाह के उपरांत ही वह श्री हरी विष्णु से विवाह कर सकती थी।  उन्होंने दरिद्रा से पूछा," वो कैसा वर पाना चाहती हैं।"तो वह बोली कि," वह ऐसा पति चाहती हैं जो कभी पूजा-पाठ न करे और उसे ऐसे स्थान पर रखे जहां कोई भी पूजा-पाठ न करता हो। तब श्री विष्णु ने उनके लिए दुःसह ऋषि नामक वर चुना और दोनों विवाह सूत्र में बंध गए।  अब दरिद्रा की शर्तानुसार उन दोनों को ऐसे स्थान पर वास करना था जहां कोई भी धर्म कार्य न होता हो। ऋ...

कोरोना काल में कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों को दी है बड़ी राहत

कोरोना के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण लोगों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। लोगों की कमाई पर असर पड़ा है। कईयों की नौकरी संकट तो कई लोगों को सैलरी कटौती के संकट से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ बैंकों ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। लॉकडाउन के कारण आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे खाताधारकों को केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने राहत दी है। सरकारी बैंक केनरा बैंक ने अपने लोन को सस्ता कर दिया है। लोन सस्ता होने के साथ ही लोगों पर कर्ज का बोझ कम होगा और उनकी ईएमआई कम हो जाएगी। सार्वजनिक क्षेत्र की बैक केनरा बैंक ने अपने लोन को सस्ता कर दिया है। बैंक ने रेपो रेट आधारित बैंक की ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने रेपो रेट आधारित लोन की ब्याज दर को 0.40 प्रतिशत से घटाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एमसीएलआर में भी 0.20 प्रतिशत की कटौती कर अपने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक द्वारा संशोधित ब्याज दरें 7 जून से लागू हो गई है। आपको बता दें कि आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की, जिसके बाद पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक महाराष्ट्र और यूको बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक ने रेपो...

जाने कितने करोड़ की मालकिन है सीरियल क्वीन एकता कपूर

Image
टीवी की सास बहू सीरयल क्वीन यानी एकता कपूर 45 साल की हो गई हैं। 7 जून, 1975 को मुंबई में जन्मी एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मात्र 17 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाली एकता ने सास-बहू टीवी सीरियलों से खूब शोहरत कमाई। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बने सीरियलों में 'हम पांच', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की' और 'कहीं किसी रोज' प्रमुख हैं। एकता फिलहाल अपने पेरेंट्स के साथ कृष्णा बंगलो में रहती हैं। यह बंगला गुलमोहर एक्स रोड-5, जुहू स्कीम में स्थित है। एकता के घर का इंटीरियर बहुत आकर्षक है। बंगले में गणपति मंदिर भी है। गणेश चतुर्थी के मौके पर एकता के घर कई सेलेब्रिटी भी आते हैं। इस बंगले की कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर की कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 90 से 98 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।  एकता के पास हैं 4 ब्रांड्स की लग्जरी कारें हैं। इनमें मर्सडीज बेंज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और फोर्ड की कारें शाम...

मात्र दस मिनिट में उड़ी मोदीजी के स्वेदेशी अपनाओ अपील की धज्जिया, जाने कैसे

पिछले कई दिनों से मोदी के स्वदेशी अपनाओ की अपील के बाद सोशल मीडिया पर स्वदेशी अपनाओ कैंपेन चल रहा हैं. चीनी सामान का बहिष्कार करो जैसे पोस्टर छपने लगे. व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक सब स्वदेशी-स्वदेशी की रट लगाने लगी लेकिन भारत में कथनी और करनी में कितना फर्क है इसे ऐसे समझा जा सकता है, कि चीनी कंपनी रियलमी ने आज फ्लिपकार्ट पर 32 और 43 इंच के स्मार्ट टीवी की ऑनलाइन सेल की. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ दस मिनट में कंपनी ने 15 हजार टीवी बेच लिए जो टीवी की कैटेगिरी में सेल का अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. 32 इंच टीवी की कीमत थी 12,999 और 43 इंच टीवी की कीमत थी 21,999 रूपये. रियलमी कंपनी की सेल को देखते हुए स्वदेशी अपनाओ जैसे नारे हवा हवाई ही नजर आने लगी हैं. सस्ते के चक्कर में कैसे भारत में चीनी उत्पाद बिकते हैं।

जाने मार्च से सबके मोबाइल म चल रही कॉलर ट्यून में ये आवाज किसकी है...

Image
आजकल जब हम किसी को भी फोन करते हैं तो एक खास कॉलर ट्यून सुनाई देती है। यह आवाज जसलीन भल्ला की है। जसलीन एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। पहले वो एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट थीं।  जो कि प्रसिद्ध विज्ञापनों में अपनी आवाज दे चुकी है।    "कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे, हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव न करें। उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल हैं, जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि, उनको सम्मान दें। उन्हें पूरा सहयोग दें। अधिक जानकारी के लिए स्टेल हेल्पलाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर कॉल करें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी।" जसलीन पिछले दस सालों से वॉइस ओवर आर्टिस्ट के बतौर कााम कर रही हैं।