Posts

Showing posts from April, 2020

कोरोना संक्रमण

 देश में पिछले 24 घंटे में 909 नये मामले सामने आए हैं और इस दौरान 34 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना के संक्रमण रविवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 8447 हो गयी अब तक मौत का आंकड़ा 273 पर पहुंच गया है।  जायडस कैडिला कंपनी के सीईओ पंकज पटेल ने कहा- 'देश में फार्मा कंपनियों ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का उत्पादन बढ़ा दिया हैं। इस महीने करीब 20 करोड़ टैबलेट्स बनाई गई है। हमारे पास घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त स्टाॅक है। अगर जरूरत पड़ी तो विदेशों में भी इसकी आपूर्ति कर सकते हैं। कोरोना की जांच बढ़ाने मैं सरकार सभी प्रदेशों को जोर दे रही है, क्योंकि 80% मरीजों में सामान्य लक्षण दिखाई दिये हैं।

पंजाब सरकार ने लॉकडाउन अवधि बढाई

कोरोना वायरस के बारे में पहले कहा जा रहा था कि इससे बुर्ज़ुगों को सबसे ज़्यादा ख़तरा है. लेकिन भारत में इसकी चपेट में युवा लोग ज़्यादा आ रहे हैं. देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 6761 पर पहुंच गई। देश में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 206 हो गई। वहीं 516 लोग ठीक हुए। पंजाब में 1म‌ई तक रहेगा लॉकडाउन । पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने लिया फैसला। लोगों के द्वारा निर्देशों के पालन पर निर्भर करेगा कि लॉकडाउन हटेगा या नहीं: ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि राज्य में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटेगा या नहीं, यह लोगों द्वारा सरकारी निर्देशों के अनुपालन पर निर्भर करेगा।

भीलवाड़ा बना कोरोना को हराने का रोल मॉडल

Image
राजस्थान के भीलवाड़ा ने दिन-रात एक कर के खास रणनीति के तहत कोरोना को हरा दिया है।राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में सबसे अधिक 27 मामले भीलवाड़ा से ही सामने आए। यहां 19 मार्च को पहला मरीज सामने आया था और उसके अगले ही दिन 5 मामले सामने आने पर सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया। खुद प्रशासन ने कह दिया था कि भीलवाड़ा बारूद के ढेर पर बैठा है, लेकिन भीलवाड़ा प्रशासन ने इतनी मुस्तैदी से दिन-रात मेहनत की कि महज 20 दिन में कोरोना को हरा दिया। अब तो केंद्र सरकार ने भी भीलवाड़ा की तारीफ कर दी है और हर कोई भीलवाड़ा के मॉडल (bhilwara model to fight with corona) की चर्चा करने लगा है। आइए जानते हैं इस मॉडल के तहत सरकार ने क्या किया, जिससे कोरोना वायरस को मात दी गई।

ट्रंप ने दी धमकी

दुनिया इस वक्त कोरोना के संकट से गुजर रही है। वर्ल्ड पॉवर कहलाने वाले अमेरिका को भी कोरोना वायरस ने घुटने पे ला दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की मांग की है। यह दवाई दशकों से मलेरिया में उपचार के काम आती है। भारतीय समयानुसार तड़के 4 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी देते हुए कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से रविवार सुबह इस मुद्दे पर बात की थी। अगर वे दवा की आपूर्ति की अनुमति देंगे तो हम उनके इस कदम की सराहना करेंगे। अगर वे सहयोग नहीं भी करते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन वे हमसे भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद रखें। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के स्वास्थ्यकर्मी यह दवा एंटी-वायरल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते सरकार ने पिछले महीने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारत ने आखिरकार हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के एक्सपोर्ट पर मुहर लगा दी।   हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन भारत में मलेरिया के इलाज की पुरानी और सस्ती दवा है सरकार ने मंगलवार को साफ किया कि कुछ देशों में हाइड्रॉक्स...

दीप प्रज्वलित करते हुए पीएम मोदीजी ने दिया ये संदेश

Image
इतिहास याद रखेगा इस दिन को जब पूरा संसार  डगमगा रहा था तब हिंदुस्तान जगमगा रहा था दीप प्रज्वलित करते हुए पीएम मोदीजी ने दिया ये संदेश शुभं   करोति   कल्याणमारोग्यं   धनसंपदा  । शत्रुबुद्धिविनाशाय   दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते  ॥ 5 रात 9 बजे 9 मिनट तक कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ जंग में रविवारको रात नौ बजते ही 9 मिनट के लिए लोगों ने अपने घरों की बत्तियां बुझाकर दीये-कैंडिल, टॉर्च या मोबाइल लाइट से रोशनी फैलाई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एकजुटता दिखाने के मौके पर हालांकि पीएम मोदी की अपील पर इस बीच सोशल डिस्‍टेंसिंग का पूराा ध्‍यान रखा गया।  इस समय जरूर शहम अपने अपने घरों  में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का संबल है। हमारे यहां माना जाता है कि जनता जनार्दन, ईश्वर का ही रूप होते हैं। इसलिए जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो, तो ऐसी लड़ाई में बार-बार जनता रूपी महाशक्ति का साक्षात्कार करते रहना चाहिए।

कुछ ही मिनिट बाक़ी है

वाह मोदी जी वाह!  क्या तोड़ निकाल कर लाए।  हम सोच रहे थे यह 5 तारीख को रात 9 बजे 9 दिए लगाने से क्या होगा?  इसी विषय पर में माखन  विजयवर्गीय एवं श्रीशः उपदण्डक मृत्यंजय जी महाराज लगभग आधा घँटे से चर्चा कर रहे थे। अंत में निकल कर सामने आया कि।  तंत्र में प्रदोष का बहुत महत्व है।  और 8 तारीख को आने वाले हनुमान जयंती अवसर के पूर्व 5 तारीख को मदन द्वादशी का प्रदोष काल अति महत्वपूर्ण काल है।  तंत्र मतानुसार प्रदोष काल में कोई अपने घर के सामने या छत पर चौमुखी दीपक सरसों के तेल से लगाए तो उस घर के आसपास संक्रमण समाप्त हो जाता है।  अगर चौमुखी न हो तो 9 दीपक लगाएं।  यह सब जानकर हम आश्चर्य चकित रह गए कि मोदी जी हर क्षेत्र में आगे है।  धन्य है हम ऐसा प्रधानमंत्री पाकर ।  जो आध्यात्म की पराकाष्ठा को छूता हो। सनातन धर्म की जय हो।  🌹🌹🌹🙏🏻🙏🏻🙏🏻

देश में अब तक कोरोना स‌ंक्रमित लोगों की संख्या 3557 हुई

आंकड़ों के अनुसार, देश में शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 525 नए मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3557 हो गयी ओर अब तक  कोरोना से मरने वालों की संख्या 83 तक पहुंच गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोनिया, प्रणब मुखर्जी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं से चर्चा की, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 7 अप्रैल से देशभर में रैपिड टेस्ट होगा। देश में संक्रमण के 30% मामले तब्लीगी जमात या उनके संपर्क में आने से जुड़े, जमात के 22 हजार लोग क्वारैंटाइन

फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप स्थगित

 कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द किए जा रहे हैं, या फिर स्थगित किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में एक और बड़ा टूर्नामेंट शामिल हो गया है। फीफा (इंटरेनशनल फेडरेशन ऑफ असोसिएशन फुटबॉल)  अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। यह टूर्नामेंट 2 नवंबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाना था। फीफा ने शनिवार (4 अप्रैल) को इसकी घोषणा की। फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप भारत के मैच भारत में पांच शहरों में कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नई मुंबई में 2 से 21 नवंबर के बीच होना था।  फीफा टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेने वाली थी जिसमें मेजबान होने के नाते भारत को स्वत: प्रवेश मिला था। यह अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग लेने का भारत का पहला मौका था। फीफा कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप ने यह फैसला लिया।  फीफा ने अपने बयान में कहा, 'नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।'  कोविड-19 महामारी के चलते इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक गेम्स को भी अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है

निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात बनी कोरोना का बड़ा केंद्र

निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात का जलसा देश में कोरोना का बड़ा केंद्र बन चुका है। ऐसे विकट हालातों में कल प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पे बातचीत करेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर लगभग 1900 के करीब पहुंच गई है। इनमें से 144 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55 लोगों की मौत हो गई है। उधर, महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 335 हो गई है, जबकि कर्नाटक में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 110 हो गए हैं। इस विपदा से लड़ने के लिए दिल्ली के 72 लाख लोगों को 7.5 किलो राशन मुफ़्त देगी सरकार। जनता की सहायता के लिए यूपी पुलिस की पीआरवी 112 के लगभग 3000 फोर-व्हीलर, 1500 टू-व्हीलर सुरक्षा के साथ-साथ आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी मदद कर रहे हैं।

कोरोना अपडेट

 देश में अब तक लगभग 375 नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1900 के करीब पहुंच गयी है दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज से जुड़े स्वास्थ्य सेवा कर्मी यदि अपनी जान गंवा देते हैं तो उनके परिवार जनों को एक करोड़ रूपये की मदद दी जाएगी। चिकित्सकों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले राष्ट्रीय राजधानी के सैनिकों के परिवारों को एक करोड़ रूपये की सहायता देती है।  कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में देशभर से हजारों जमाती शामिल हुए थे। तबलीगी जमात के मरकज से निकलने वाले लोगों ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है, क्योंकि यहां मोजूद कई लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे- वैसे शामिल होने के बाद देशभर में छिप गए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई सेंकड़ों लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया है जबकि आगे भी खोजबीन जारी है।