फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप स्थगित

 कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया भर के तमाम स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो रद्द किए जा रहे हैं, या फिर स्थगित किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में एक और बड़ा टूर्नामेंट शामिल हो गया है। फीफा (इंटरेनशनल फेडरेशन ऑफ असोसिएशन फुटबॉल)  अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया। यह टूर्नामेंट 2 नवंबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाना था।
फीफा ने शनिवार (4 अप्रैल) को इसकी घोषणा की। फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप भारत के मैच भारत में पांच शहरों में कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नई मुंबई में 2 से 21 नवंबर के बीच होना था।  फीफा टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग लेने वाली थी जिसमें मेजबान होने के नाते भारत को स्वत: प्रवेश मिला था। यह अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग लेने का भारत का पहला मौका था। फीफा कन्फेडरेशन वर्किंग ग्रुप ने यह फैसला लिया।  फीफा ने अपने बयान में कहा, 'नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।' 
कोविड-19 महामारी के चलते इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक गेम्स को भी अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है

Comments

Popular posts from this blog

Unique Ways Birthdays Are Celebrated in India

Karbonn A1+