जाने कितने करोड़ की मालकिन है सीरियल क्वीन एकता कपूर
टीवी की सास बहू सीरयल क्वीन यानी एकता कपूर 45 साल की हो गई हैं। 7 जून, 1975 को मुंबई में जन्मी एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। मात्र 17 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाली एकता ने सास-बहू टीवी सीरियलों से खूब शोहरत कमाई। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बने सीरियलों में 'हम पांच', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की' और 'कहीं किसी रोज' प्रमुख हैं।
एकता फिलहाल अपने पेरेंट्स के साथ कृष्णा बंगलो में रहती हैं। यह बंगला गुलमोहर एक्स रोड-5, जुहू स्कीम में स्थित है। एकता के घर का इंटीरियर बहुत आकर्षक है। बंगले में गणपति मंदिर भी है। गणेश चतुर्थी के मौके पर एकता के घर कई सेलेब्रिटी भी आते हैं। इस बंगले की कीमत 25 करोड़ रुपए से ज्यादा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर की कुल संपत्ति लगभग 13 मिलियन डॉलर है, जो लगभग 90 से 98 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।
एकता के पास हैं 4 ब्रांड्स की लग्जरी कारें हैं। इनमें मर्सडीज बेंज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और फोर्ड की कारें शामिल हैं। इन कारों की मार्केट वैल्यू करीब 5 करोड़ रुपए के आसपास है।एकता का अंधेरी (वेस्ट) में बालाजी टेलीफिल्म्स का ऑफिस है। आफिस के एंट्रेस में ही गणपति मंदिर है। सीढ़ियों से ऊपर चढ़ते ही ऑफिस की दीवारों पर तिरुपति बालाजी की फोटोज लगी है।
Comments
Post a Comment