देशभर में कोरोना वायर्संक्रमित मरीजों की संख्या 42836
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में 2573 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है। अब तक देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,836 हो गई है। जिसमें 29,685 सक्रिय हैं, अब तक 11,762 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1389 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) ने सोमवार को कहा कि नोवेल कोरोनावायरस के अब तक 11 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई है। मीडिया को दिए गए बयान में देश की शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान संस्था ने कहा,"4 मई सुबह 9 बजे तक कुल 1,107,233 सैंपल की जांच की गई है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुट निरपेक्ष (NAM) देशों के वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लिया. यह सम्मेलन कोरोना वायरस के वैश्विक संक्रमण से उपजे खतरे को लेकर आयोजित हुआ. सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने दुनिया के 123 देशों में मेडिकल सप्लाई सुनिश्चित कराई है जिनमें 59 गुट निरपेक्ष राष्ट्र भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमें संकट की ऐसी घड़ी में लोगों के कल्याण पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए न कि आर्थिक वृद्धि पर. गुट निरपेक्ष देशों को विश्व बिरादरी और विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपील करनी चाहिए कि विकासशील देशों में स्वास्थ्य की क्षमता में बढ़ोतरी की जाए. अभी का वक्त साथ मिलकर और एक दूसरे का सहयोग करते हुए काम करने का है.
Comments
Post a Comment