लॉकडाउन 4.0 में कोरोना की रफ्तार

देश में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले,  
बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में सबसे बड़ा उछाल देखा गया है. कोरोना वायरस संक्रमण के बीते 24 घंटे में 6,654 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 137 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। लॉकडाउन 4.0 में भी कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 69,597 है. वहीं अब तक देश में 3,720 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है. ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।राहत की खबर यह है कि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की भी तादाद अच्छी है. देश में कोविड-19 महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 51,783 हो गई है. सभी लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. डिस्चार्ज होने के बाद भी मरीज कई दिनों तक खुद से आइसोलेशन में रहते हैं, जिससे अगर दोबारा संक्रमित हों तो कोई और संक्रमित न हो जाए।

Comments

Popular posts from this blog

Unique Ways Birthdays Are Celebrated in India

Karbonn A1+