लॉकडाउन 4.0

सरकार ने लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की तरफ भारत सरकार/राज्य सरकार को लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है।चौथे चरण के इस लॉकडाउन में लोगों को कई तरह की रियायतें दी गई हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहले ही कहा था कि लॉकडाउन 4.0 नए रूप वाला होगा। नए नियमों में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए छूट का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही लोगों के आवागमन पर भी कई तरह के प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं। देशव्यापी लॉकडाउन को करीब 50 दिन से ज्यादा हो गए लेकिन देशभर में कोरोना केस लगातार आ रहे हैं। जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफ तेज है वो हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश।
उसके बाद ऐसा मानना है कि कुछ क्षेत्रों में और रियायत का ऐलान किया जा सकता है। इसी के साथ राज्य सरकारों की ये मांग है कि केन्द्र राज्य को यह फैसला दे दे कि राज्य स्तर पर उन्हें क्या खोलना चाहिए। राज्यों की तरह से इस बारे में लॉकडाउन 4 में छूट को लेकर गृह मंत्रालय को भेजा जा चुका है।
कब-कब बढ़ा लॉकडाउन
देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। पहले लॉकडाउन में नियम काफी सख्त थे। इसके बाद 15 अप्रैल से लॉकडाउन 2.0 शुरू हुआ जो कि 3 मई तक चला। कोरोना के मामलों में कमी न आने पर फिर से लॉकडाउन बढ़ाया गया जो कि 17 मई यानी आज खत्म हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Unique Ways Birthdays Are Celebrated in India

Karbonn A1+