तिहाड़ जेल में कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा

कोरोना वायरस से दुनियाभर के देशों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। जहां एक तरफ मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इकॉनमी की भी कमर टूट रही है। दुनिया में अब तक पांच लाख से अधिक कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका, इटली, स्पेन, फ्रांस, चीन आदि जैसे देश वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। भारत में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस 'कोविड-19' के 149 नए मामले सामने आने के बाद कुल  कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 918 हो गई हैं और दो मरीजों की मौत होने की बाद मृतकों का आंकड़ा 19 हो गया है। 
कोरोनावायरस के चलते शनिवार को तिहाड़ जेल से 356 कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया. अंतरिम जमानत 45 दिनों के लिए दी गयी है. जबकि 63 कैदियों को आपातकालीन पैरोल दी गयी है जो 8 हफ्तों के लिए होगी. जेल में भीड़ को कम करने के लिए प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है
अगले 3-4 दिनों में  करीब 3 हज़ार कैदी  छोड़े जाएंगे. जिसमें 1500 कैदी ऐसे हैं जिन्हें कोर्ट से अलग अलग अपराधों में सज़ा हो चुकी है. 

Comments

Popular posts from this blog

Unique Ways Birthdays Are Celebrated in India

Karbonn A1+