आई पी ओ अपडेट 2021
वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में लगभग 10-15 आईपीओ आ सकते हैं, जिनमें से पांच या छह आईपीओ अप्रैल के माह में ही आ सकते हैं.
रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स, जिसे पहले लोढ़ा डेवलपर्स के रूप में जाना जाता था. इस वर्ष आईपीओ के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटा सकती है, 7 से 9 अप्रैल के बीच खूलेगा
अन्य आईपीओ जो लाइन-अप हैं उनमें हैदराबाद स्थित डोडला डेयरी, कॉरपोरेट हेल्थकेयर ग्रुप कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) हॉस्पिटल्स, इंडिया पेस्टिसाइड्स, ऑटो एंसिलरी कंपनी, सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन,फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) और किफायती हाउसिंग फाइनेंस फर्म आधार हाउसिंग फाइनेंस शामिल हैं. इसी से अनुमानित अप्रैल में ही 18 हजार करोड़ रुपये के आई पी ओ बाजार में आएंगे.
जून 2021 में रोलेक्स रिंग्स, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, सीबोर्न लॉजिस्टिक्स, आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज, मोंटे कार्लो, सेवन आइलैंड्स शिपिंग, एक्सोकारो टाइल्स और गोएयर के आई पी ओ आने की उम्मीद हैं.
यह वर्ष इसलिए भी खास है क्योंकि वित्तीय क्षेत्र की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ वित्त वर्ष 22 में आने की उम्मीद है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आईपीओ को FY22 में लॉन्च करने का वादा किया है.
अगली तिमाही में Nykaa, Bajaj Energy, Apeejay Surrendra Park Hotels, Shyam Steel, Annai Infra Developers, SAMHI Hotels and Studds Accessories आने की उम्मीद है.
Comments
Post a Comment